{"_id":"67169da321b06c9cde058d24","slug":"outsourcing-employees-staged-a-sit-in-protest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131697-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
गोला में अधीक्षण कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग कर्मचारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बिना कारण बताए या कोई दोष सिद्ध हुए बिना हटा दिया जाता है। नियमावली के विपरीत 12 घंटे 30 दिन कार्य लिया जाता है। वेतन से ईएसआईसी अंशदान की कटौती होने के बावजूद भी लाभ नहीं मिलता।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, समस्याओं का निदान कराने, मैलानी सहित अन्य उपकेंद्रों पर सीढी, ठेलिया, ट्रॉली, रस्सी-पुली उपलब्ध कराकर उपकरणों की मरम्मत कराने, ग्रामीण फीडर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अब्दुल लईक, विकास कटियार, पुष्पक कुमार, जगतपाल शर्मा, अता हुसैन, बॉबी, सुमित गिरी आदि मौजूद रहे।