{"_id":"64ca9fef60fd78fcc50398bb","slug":"outrage-among-bajrang-dal-and-vhp-workers-over-nuh-violence-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-3055-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नूंह हिंसा को लेकर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नूंह हिंसा को लेकर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
पुतला फूंकते बजरंगदल के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हरियाणा के मेवात स्थित नूंह में कांवड़ियों पर हुए पथराव की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को विलोबी मैदान पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट गेट पर उपद्रवियों का पुतला फूंका। साथ ही गृह मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ ने बताया कि नूंह हिंसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भीड़ में 20 से 25 हजार लोग मौजूद थे। परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर होने की दशा में श्रद्धालुओं ने पीछे हटने का प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका। कई कांवड़िये घायल हुए, उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
घटना को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। उपद्रवियों का पुतला फूंककर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपुल सेठ के अलावा आनंद दीक्षित, पंकज, अम्बुज, आचार्य संजय मिश्रा, तुषार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौैजूद रहे।