फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Order for arrest of police chief, disobedience notice also issued

Lakhimpur Kheri News: कोतवाल की गिरफ्तारी के आदेश, अवज्ञा नोटिस भी जारी

Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Order for arrest of police chief, disobedience notice also issued
लखीमपुर खीरी। छह साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में सात साल बाद भी फैसला नहीं आ सका है। सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में सिंगाही थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले की फाइल पेश हुई तो तत्कालीन इंस्पेक्टर रामकुमार यादव की हीलाहवाली सामने आई। उनकी गवाही के बिना फाइल का फैसला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक बृजेश पांडे ने बताया कि सरकार बनाम श्यामू की फाइल में इंस्पेक्टर रामकुमार यादव को कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी वह गवाही देने नहीं आ रहे हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एडीजे राहुल सिंह ने इंस्पेक्टर रामकुमार यादव की गिरफ्तारी के आदेश देते हुए एनबीडब्ल्यू व 350 सीआरपीसी की नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को पत्र लिखते हुए न्यायिक अवज्ञा के मामले में इंस्पेक्टर रामकुमार यादव पर नोटिस तामील कराने को कहा है और अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed