फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Orange alert issued... cold wave shook on the first day of the new year

Lakhimpur Kheri News: ऑरेंज अलर्ट जारी... नव वर्ष के पहले दिन शीतलहर ने कंपकंपाया

Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Orange alert issued... cold wave shook on the first day of the new year
लखीमपुर खीरी। नव वर्ष के पहले दिन शीतलहर और गलन ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और घरों में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर शीतलहर चलती रही, जिस वजह से गलन बढ़ गई। पूरा दिन धूप न निकलने से काफी ठंड रही। लगातार तीसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। लोग ठिठुरते हुए बाहर निकले, हालांकि नव वर्ष का पहला दिन होने के कारण सड़कों पर चहल-पहल रही। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग आग तापते दिखे।
विज्ञापन


ठंड के चलते नगर पालिका ने शहर के सदर चौराहे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर शाम होते ही अलाव जलवा दिए। दिनभर लोग कांपते हुए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोग ठिठुरते हुए मुंह कपड़ा और मफलर आदि लपेटकर जाते दिखे। घरों में भी लोगों ने रूम हीटर जलाकर ठंड से बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed