फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Or the Tajiyedaars mourned with the vows of Hussain or Ali.

Lakhimpur Kheri News: या हुसैन या अली की सदाओं के साथ ताजियेदारों ने किया मातम

Fri, 19 Jul 2024 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Or the Tajiyedaars mourned with the vows of Hussain or Ali.
रायपुर कर्बला मे रखे ताजिए। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला और अमीरनगर क्षेत्र के कर्बला में अकीदतमंदों ने मातम करते हुए ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। बुधवार की देर रात ताजियेदारों ने ढोल-ताशे पर मातमी धुन बजाते हुए जुलूस निकाला और कर्बला के लिए रवाना हुए। नगर के सदर चौराहा होते हुए ताजियेदारों ने लखीमपुर रोड स्थित जंगल के निकट और खुटार रोड कर्बला पर ताजिये दफन किए।
विज्ञापन

अमीरनगर हजरत इमाम हुसैन की शहादत में कस्बे के दो दिवसीय मोहर्रम मेले में गुरुवार को इमाम चौक से ताजिये उठाए गए। जिसमें में अमीरनगर, मोहम्मदपुर, छतुरी, देवरिया, नौवाखेड़ा, यासीनपुर, मथना, राजगढ़, ढाका, गरदहा, लखा, मुझा, बस्तौली, सरैया विलियम सहित दर्जनों गांव के ताजिये गुर खेत ले जाए गए।
विज्ञापन

छोटे ताजिये शाम को कर्बला के मैदान में गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किए गए। बड़े ताजिये 19 जुलाई को सुपुर्द के खाक किए जाएंगे। गरदहा गांव के ताजिये को अमीरनगर के मेले में लाते समय बिजली के तार छू जाने के बाद मेले में बैंड बाजे के होने वाले मिलाप को इस बार नहीं किया गया। मेले में सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व सांसद जफर अली नकवी आदि लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्बला के पास लगा बड़ा मेला

सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के रायपुर में मोहर्रम की 11 तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी के चलते यहां गुरुवार को मुहर्रम के ताजिये दफन किए गए। रायपुर में लखनऊ से आकर जोगी लोग भी ताजिया रखते है। यहां आसपास के कई गांव से ताजिये आते हैं। कर्बला के पास एक बड़ा मेला भी लगता है। जिसमें हजारों की भीड़ जुटी नीमगांव के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स मेले में तैनात रही।

रायपुर कर्बला मे रखे ताजिए। संवाद

रायपुर कर्बला मे रखे ताजिए। संवाद

रायपुर कर्बला मे रखे ताजिए। संवाद

रायपुर कर्बला मे रखे ताजिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed