{"_id":"663a98f4fa9f285af7026212","slug":"only-sugarcane-plants-will-be-surveyed-farmers-will-have-to-give-declaration-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-119477-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ने की पौध का ही होगा सर्वे, किसानों को देना होगा घोषणापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ने की पौध का ही होगा सर्वे, किसानों को देना होगा घोषणापत्र
विज्ञापन
बांकेगंज। पेराई सत्र के लिए अभी से गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे शुरू हो गया है। इस बार गन्ना पौध का ही सर्वे कराया जा रहा है। गन्ना सट्टा के लिए किसानों को ऑनलाइन घोषणापत्र भरना होगा। जबकि पेड़ी फसल का सत्यापन कराया जाएगा।
गन्ना विभाग और गोला चीनी मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम लगाई गई है। नकदी फसल कही जाने वाली गन्ना फसल के प्रति किसानों का एक बार फिर मोह बढ़ा है। गन्ना विभाग ने शासन की नीति के अनुसार पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना पौध के सर्वे की व्यवस्था दी है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी आशुतोष मधुकर ने बताया कि विभागीय और चीनी मिल कर्मियों के प्रशिक्षण के बाद सर्वे शुरू कराया गया है। गोला चीनी मिल क्षेत्र को 60 सर्किल में बांटा गया है। 15 जून तक सर्वे को पूरा कराया जाना है। इसमें सैंपल सर्वे के गांवों को वरीयता दी गई है। पेड़ी फसल का सत्यापन भी कराया जा रहा है। संवाद