फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only 12 out of 72 complaints were resolved, complainants returned disappointed

Lakhimpur Kheri News: 72 में से सिर्फ 12 शिकायतों का ही हुआ निस्तारण, फरियादी मायूस लौटे

Sat, 17 May 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Only 12 out of 72 complaints were resolved, complainants returned disappointed
राधेश्याम
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतों का निपटारा किया गया, जबकि 60 फरियादी मायूस लौटे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय व गुणवत्ता के साथ शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह के कार्यक्रम के चलते दोपहर 12:10 बजे डीएम-एसपी गोला पहुंचे। जनसुनवाई के बाद डीएम, एसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने छह माह की मासूम तनवी, वैष्णवी और सुभि को गोद में लेकर और खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन

पीएम मातृ वंदना योजना की लाभार्थी जूही और खुशबू को सहायता राशि के प्रमाणपत्र दिए। डॉली, रोली और रोशनी देवी का गोदभराई संस्कार कराया। सैम श्रेणी के शिशुओं मन्नत, जोगेंद्र और अवंतिका को पोषण पोटली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराम फरमाते नजर आए अधिकारी ः जिले के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जहां एक ओर कई अधिकारी मोबाइल में व्यस्त दिखे, जबकि वहीं एक अधिकारी कुर्सी पर आराम फरमाते नजर आए।

वकीलों ने रास्ते बनवाने की मांग ः गोला तहसील परिसर के अंदर के रास्तों का हाल बेहाल है। संपूर्ण समाधान दिवस में वकील संदीप अवस्थी, सविता बाजपेई, सतपाल मित्र, आदर्श शुक्ला, अमित पांडे, नीलकमल गुप्ता आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देखकर मार्ग निर्माण कराने की मांग की।

राधेश्याम

राधेश्याम

राधेश्याम

राधेश्याम

राधेश्याम

राधेश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed