{"_id":"64b975c2775c5c40570287d6","slug":"online-fraud-of-25-thousand-rupees-from-colddrinks-merchant-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-1985-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोल्डड्रिंक्स व्यापारी से 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोल्डड्रिंक्स व्यापारी से 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में सिद्दीकी कोल्डड्रिंक्स एजेंसी के मालिक मोहम्मद मतीन के खाते से 25 हजार रुपये आनलाइन ठग लिए गए है।
इस संबंध में पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। पीड़ित ने बताया की एक नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने खुद को एजेंसी से बताते हुए कहा कि उसे 25000 रुपये की सख्त आवश्यकता है। इसी दौरान पीड़ित के मोबाइल पर 15-15 हजार रुपये के दो बैंक डिपॉजिट के फेक मैसेज आए। ठग ने कहा हमने तुम्हारे खाते में 30 हजार रुपये भेज दिए हैं। दूसरा नंबर देते हुए ठग ने उस पर रकम वापस करने का अनुरोध किया।
पीड़ित ठगों की बातों में आकर ठग के बताए हुए नंबर पर 25 हजार रुपये भेज दिए। दूसरे दिन पीड़ित ने खाता चेक किया तो दंग रह गया। पीड़ित के खाते से पैसे कट गये थे। इस संबंध में पीड़ित ने आनलाइन एफआईआर सहित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है।