फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Onion prices increased in Nepal due to stoppage of export

Lakhimpur Kheri News: निर्यात बंद होने से नेपाल में बढ़े प्याज के दाम

Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Onion prices increased in Nepal due to stoppage of export
धनगढ़ी(नेपाल)। भारत से नेपाल को प्याज का निर्यात बंद कर दिए जाने का एक सप्ताह में ही असर देखने को मिल रहा है। धनगढ़ी समेत नेपाल में प्याज के भाव आसमान छूने लगे हैं। इससे प्याज की तस्करी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय विभाग द्वारा नेपाल को प्याज के निर्यात पर मार्च माह तक रोक लगाने की सूचना जारी की थी। निर्यात पर रोक लगने के एक हफ्ते में ही असर देखने को मिलने लगा है। प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। भारतीय मंडियों में जहां प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा है, धनगढ़ी में भारतीय मुद्रा में 100 व नेपाली करेंसी में 160 रुपये प्रति किलो प्याज के दाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में इससे भी अधिक भाव में प्याज बिक रहा है। बता दें कि नेपाल का मुख्य भोजन मांसाहारी होने से प्याज की यहां अधिक खपत है और पैदावार कम है। जिसके चलते प्याज निर्यात का मुख्य स्रोत भारत ही है। प्याज का निर्यात बंद होने से भारतीय क्षेत्र से प्याज की तस्करी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed