फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One youth died in Harsh firing in Lakhimpur Kheri

खुशियां बदलीं गम में: हर्ष फायरिंग में युवक की गई जान, तिलक समारोह में खींच ले गई उसे मौत, जल्दबाजी में कपड़े भी नहीं थे बदले

Fri, 22 Apr 2022 07:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Apr 2022 07:18 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक युवक ने ही तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की थी। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रेशखर सिंह के अनुसार इस दौरान अचानक फायर होने से गोली युवक के पेट के बाएं हिस्से में लगी। मामले की छानबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन उसमें घटना के फुटेज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
One youth died in Harsh firing in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में स्थित चंदेल पैलेस में गुरुवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की चपेट में आया एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में पलक झपते समारोह की खुशियां काफूर हो गईं। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

यह था मामला
सदर कोतवाली के गांव लालपुर निवासी 30 वर्षीय सनी उर्फ अश्वनी रस्तोगी गुरुवार की शाम छह बजे अपने दोस्त अनुज दीक्षित के साथ तिलक समारोह में शामिल होने गया था। सनी का दोस्त अनुज उसे घर से जल्दबाजी में बुलाकर ले गया था, जिससे वह कपड़े भी नहीं बदल सका था। मृतक के भाई राजकुमार रस्तोगी ने बताया कि सनी ने दोस्त अनुज के घर पर जाकर उसके कपड़े पहने थे, जिसके बाद दिलीप तिवारी के तिलक समारोह में शामिल हुआ था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे सनी उर्फ अश्वनी रस्तोगी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गई। इसके बाद दोबारा फायर करने का प्रयास किया, तो उसके संभलने से पहले ही फायर हो गई जो उसके पेट के बाएं हिस्से में जा लगी। युवक के घायल घायल होने पर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल सनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन के दौरान नहीं मिले घटना के सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने चंदेल पैलेस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन उसमें घटना के फुटेज नहीं मिले हैं। लिहाजा पुलिस ने लोगों के बयान के आधार पर मृतक के 315 बोर के तमंचे से फायर किए जाने की बात कही है। वहीं मृतक के भाई राजकुमार रस्तोगी पुलिस के बयान से संतुष्ट नहीं है, बल्कि उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा फायर किए जाने की आशंका जताई है। मृतक सनी शादीशुदा था, उसके तीन बच्चे भी हैं। युवक की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed