{"_id":"6192acd69c40777e8958c2b6","slug":"one-killed-two-serious-sticks-in-the-dispute-over-cutting-the-weed-lakhimpur-news-bly4662498154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ काटने के विवाद में चली लाठियां एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ काटने के विवाद में चली लाठियां एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव में रविवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो बार मारपीट हुई। इसमें शाम को दोबारा जमकर लाठियां और धारदार हथियार चले। इसमें घायल हुए एक पक्ष के वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार और ओमकार के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर रविवार दोपहर मारपीट हुई थी। पुलिस ने कृष्ण कुमार की तहरीर पर रामहेतु उर्फ छोटू और प्रिया के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कृष्ण कुमार को मेडिकल के लिए भेजा था। वह इलाज कराकर घर वापस आ गए थे, तभी रविवार की ही शाम को दोबारा लाठियां और धारदार हथियार चले जिसमें ओमकार उर्फ पिंटू और रामहेतु उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में बेहजम सीएचसी भेजा वहां से दोनों को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनो का इलाज चल रहा है। इधर, देर रात कृष्ण कुमार (75) की तबीयत फिर बिगड़ गई जिन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बीट इंचार्ज संजीव तोमर के साथ रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार इलाज के बाद वापस घर आ गए थे। रात में तबीयत बिगड़ने पर फिर घरवाले अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।