{"_id":"65db90b2ffd63def57015ed4","slug":"one-girl-died-two-injured-in-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-115109-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती की मौत, दो घायल
विज्ञापन
पलिया में दुर्घटना के बाद सीएचसी में मृतका का पंचनामा भरती पुलिस। संवाद
पलियाकलां। संपूर्णानगर और पलिया के पटिहन गांव में हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पलिया सीएचसी पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
पीलीभीत के थाना हजारा के रामनगर निवासी धर्मपाल का पुत्र जोगिंदर बाइक से अपने रिश्तेदार मलिक की 20 वर्षीय पुत्री रीमा के साथ संपूर्णानगर किसी काम से शनिवार देर शाम आया था। यहां से वह वापस जा रहा था। बताया जाता है संपूर्णानगर चीनी मिल के पास उसकी बाइक में अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां रीमा की मौत हो गई।
घायल जोगिंदर को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना पलिया के पटिहन गांव में हुई। यहां साइकिल से जा रहे 45 वर्षीय राजपूत पुत्र प्यारे को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।