{"_id":"673cd0ff775db032a806c3a0","slug":"one-dead-five-injured-in-tractor-trolley-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-133542-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
पलिया सीएचसी में घटना के बाद लगी भीड़। संवाद
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। एक ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कई लोग नीचे दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राॅली को उठाया, तो उसमें दबे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पांच घायलों को का इलाज चल रहा है।
पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर लालपुर ढाका पकरिया के पास तेज रफ्तार दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद एक ट्राॅली मौके पर ही पलट गई। उसके नीचे कई लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राॅली को उठवाया तो उसके नीचे दबे लालपुर ढाका के पकरिया गांव निवासी 55 वर्षीय जोगेंद्र कुमार पुत्र सुंदरलाल की मौत हो चुकी थी।
हरवंश पुत्र घनश्याम निवासी पकरिया, शिवरतन पुत्र नगीना, हरविंदर पुत्र आशाराम, अरविंद पुत्र दुजई, मुन्नी पत्नी शिवरतन आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद मार्ग पर अफरातफरी मची रही और अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा। बताया जाता है कि यह सभी लालपुर ढाका से गन्ना छीलने डिग्री कॉलेज के पास आए हुए थे। लालपुर ढाका पकरिया वापस जा रहे थे।