{"_id":"660f00327811ebcc7605dae4","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-suffering-from-dehydration-dies-in-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117310-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन से पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन से पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
ओयल। गर्मी शुरू होने के साथ पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और बुखार से पीड़ित मरीज भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें डिहाइड्रेशन से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित अधेड़ महिला ने भी दम तोड़ दिया।
कस्बा ओयल निवासी रामकिशोर की डेढ़ वर्षीय बेटी सुनैना को उल्टी, दस्त आदि की शिकायत होने पर परिजन उसे बुधवार सुबह करीब 4ः30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चा वार्ड में भर्ती भर्ती होने के करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती थाना फूलबेहड़ निवासी 50 वर्षीय तारावती की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। तारावती को बुखार सहित कई परेशानी होने पर बुधवार को परिजनों ने भर्ती कराया था।
वहीं, जिला अस्पताल में लखीमपुर के मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी निवासी दीपक की छह वर्षीय बेटी श्रृष्टि मिश्रा, पलिया के माखनपुर के अनुराग की नौ वर्षीय बेटी गुड़िया, सीतापुर के मानपुर निवासी राजनीश का 11 वर्षीय बेटा महक व ओयल बरतेर गांव निवासी सुरेश का सात वर्षीय बेटा अभय को बुखार की शिकायत पर बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं पुरुष वार्ड में भर्ती 24 मरीजों में 10 बुखार, छह सांस व अन्य विभिन्न बीमारियों के शामिल हैं। वहीं महिला वार्ड में भर्ती 25 मरीजों में छह बुखार, पांच सांस व अन्य बीमारियों के हैं। वृद्धजनों के वार्ड में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।