{"_id":"60d61d7b8ebc3e719c74376c","slug":"one-and-a-half-lakh-looted-from-businessman-at-sadar-crossroads-lakhimpur-news-bly4509627191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर चौराहे पर कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर चौराहे पर कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई वारदात
पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध, व्यापारी दहशत में
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े 96 हजार की गिरहकटी और फिर शुक्रवार को दिनदहाड़े सदर चौराहे पर एक कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर हुई वारदात से व्यापारी दहशत में हैं।
नगर के कुम्हारन टोला निवासी प्रशांत गिरि ने बताया कि वह गोकर्ण तीर्थ पर कटे फटे नोटों के बदलने का कारोबार करता है। शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे स्टेट बैंक में खाते से सात हजार रुपये निकाले थे। इसके अलावा वह अपने साथ घर से कारोबार के लिए एक लाख 43 हजार रुपये पहले ही लेकर चला था।
बताया कि बैंक से ही दो युवक जो मुंह पर मास्क लगाए थे उसके पीछे लग गए। दोनों केवाईसी फार्म की जानकारी लेने के बहाने उसे लेकर बैंक के बाहर लाए और तमंचा लगाकर लूट को अंजाम दिया। बदमाश शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर उसे चौराहे पर लेकर आए जहां बदमाशों ने थैला छीना और भाग निकले।
विज्ञापन
प्रशांत गिरि ने घटना की जानकारी कोतवाली आकर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। बैंक से लेकर रास्ते तक लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।