फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One and a half lakh cash and jewelery worth Rs 13 lakh stolen from two houses

Lakhimpur Kheri News: दो घरों से डेढ़ लाख नकदी और 13 लाख के जेवर चोरी

Fri, 17 May 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cash and jewelery worth Rs 13 lakh stolen from two houses
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान-संवाद
खीरी टाउन/ फरधान। चोरों ने खीरी और फरधान थाना क्षेत्र में दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब 14.5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनाओं को संदिग्ध मान रही है। हालांकि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोर, खीरी के मोहल्ला डीहपुर निवासी मुशीर अहमद अंसारी के घर में घुसे। मुशीर ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। घर पर मां, पत्नी व बच्चे रहते हैं। महिलाएं एक कमरे में सो रहीं थीं। दूसरे कमरे में ताला पड़ा था। चोर किस तरह से घर में दाखिल हुए, इसका पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

चोर कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा और लॉकर तोड़कर 80 हजार रुपये और करीब 10 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। देर रात करीब एक बजे मुशीर की मां रेहाना की आंख खुली तो दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। घर के कमरों में रखा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। बताया कि चोर घर से 15 ग्राम का सोने का हार, दो जोड़ी बुंदे, सोने की दो चेन, चार जोड़ी पायल, सोने की चार अंगूठी आदि चुरा ले गए हैं। चोरी की सूचना पर खीरी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना फरधान थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर की है। गांव निवासी रहीश अपनी पत्नी सहित घर की छत पर सो रहे था। चोरों ने पीछे की पक्की दीवार के सहारे घर में प्रवेश किया। नकदी व जेवर समेट ले गए। सुबह रहीश जब छत से नीचे आए तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित ने बताया कि घर में मस्जिद के लिए वसूल की जाने वाली धनराशि समेत घरेलू खर्च के लिए लगभग सत्तर हजार रुपये रखे थे। चोर नकदी समेत करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। एसओ कौशल किशाेर ने कहा कि घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी पुलिस टीम जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed