{"_id":"61954076dc0d830553079c57","slug":"on-the-third-day-a-tiger-was-seen-on-dudhwa-s-road-number-one-lakhimpur-news-bly466382042","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन दुधवा की रोड नंबर एक पर दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन दुधवा की रोड नंबर एक पर दिखा बाघ
विज्ञापन
दुधवा में सैलानियों को घूमता दिखा बाघ।
बाघ दिखने से सैलानी रोमांचित, सुबह की शिफ्ट में हुए दर्शन
दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र का तीसरा दिन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सुबह की शिफ्ट में एक जिप्सी से घूमने गए कुछ सैलानियों को दुधवा की रोड नंबर एक पर बाघ दिखा। इससे सैलानी रोमांचित नजर आए। हालांकि दूसरी शिफ्ट में घूमने गए सैलानी बगैर बाघ के दीदार किए ही लौटे।
दुधवा नेशनल पार्क में बाहर से आने वाले सैलानी बाघ को करीब से देखना चाहते हैं, इसके लिए सैलानी एक से दो शिफ्टों में पार्क का भ्रमण भी करते हैं। बीते पर्यटन सत्र में जहां बाघ की सबसे ज्यादा साइटिंग किशनपुर में हुई थी। वहीं इस पर्यटन सत्र में सबसे पहले बाघ साइटिंग दुधवा में हुई है। पर्यटन सत्र के तीसरे दिन ही लखनऊ से आए सैलानियों को सुबह की शिफ्ट में बाघ के दीदार हुए हैं। जिप्सी चालक और गाइड के मुताबिक, दुधवा पार्क के जंगल में इंट्री लेते ही रोड नंबर एक पर एक बाघ जिप्सी के आगे-आगे चलता दिखाई दिया। इसके बाद सैलानी काफी रोमांचित नजर आए। उन्होंने अपने कैमरों में बाघ की तस्वीर भी कैद कीं। उधर, दूसरी शिफ्ट में जंगल का भ्रमण करने वाले सैलानियों को बाघ के दर्शन नहीं हो सके। वहीं हिरन, जंगली सुअर व विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखकर सैलानी जरूर उत्साहित हो रहे हैं।
किशनपुर में रही भीड़, बाघ न दिखने से सैलानी हुए मायूस
किशनपुर में तीसरे दिन बाघ को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रही। सैलानियों ने जंगल का भ्रमण किया और बारहसिंघा समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार किए। बता दें कि बीते पर्यटन सत्र के पहले दिन ही चार शावकों के साथ बाघिन देखे जाने के बाद से सैलानियों के लिए बाघ साइटिंग का सबसे पहला विकल्प किशनपुर एरिया हो गया था। हालांकि शुरूआती दिनों में यहां बाघ न दिखने से सैलानियों में मायूसी है।
विज्ञापन
अब तक नहीं पहुंचा कोई वीआईपी, विदेशी भी नदारद
दुधवा का उद्घाटन होने के बाद से अब तक कोई वीआईपी और विदेशी पार्क का भ्रमण करने नहीं पहुंचा है। बीते वर्षों में पार्क की ओपनिंग के समय ही वीआईपीज के प्रोग्राम लग जाते थे और उनके आने का सिलसिला भी शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।