{"_id":"623237432ea29769087e6e42","slug":"on-the-second-day-two-candidates-including-sp-filled-pamphlets-bjp-did-not-open-their-cards-lakhimpur-news-bly478457598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सपा समेत दो प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सपा समेत दो प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करते सपा प्रत्याशी।
एमएलसी चुनाव के लिए अब तक तीन प्रत्याशी करा चुके हैं नामांकन
लखीमपुर खीरी। एमएलसी चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को सपा से घोषित उम्मीदवार समेत दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें बीडीसी प्रधान संघ के पदाधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, जबकि नामांकन जमा करने के लिए 19 मार्च 2022 अंतिम तिथि निर्धारित है।
होली के बीच एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। एमएलसी के लिए अब तक तीन नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। एआरओ/एडीएम संजय कुमार सिंह के समक्ष एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा ने जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव व प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। अनुराग वर्मा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य संदीप सहित कई प्रस्तावक मौजूद रहे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नवनीत शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह मोहनलालगंज लखनऊ के रहने वाले हैं। एमएलसी चुनाव के लिए अब तक तीन नामांकन हो चुके हैं। जबकि 18 से अधिक लोग नामांकन पत्र ले गए हैं। भाजपा ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जिससे सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर लगी हुई हैं। एडीएम ने बताया कि एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया होली के बीच चलती रहेगी। 19 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सदर राजेश कुमार, अतिरिक्त एसडीएम रेनू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एमएलसी चुनाव : अब 21 मार्च तक जमा होंगे नामांकन पत्र
लखीमपुर खीरी। निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में दो दिन का और समय बढ़ा दिया है, जिससे प्रत्याशी अब 21 मार्च 2022 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। यहां बता दें कि अब तक 19 मार्च तक का ही समय था।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि होली के अवकाश के चलते नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ाई गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 मार्च को नाम वापस लिया जा सकेगा। मतदान व मतगणना का समय नहीं बदला गया है। संवाद