{"_id":"69b1ac7b236842a12702e8bd","slug":"on-the-orders-of-sdm-the-flag-was-removed-from-the-road-and-pac-was-deployed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170172-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के आदेश पर रास्ते से झंडा हटवाया, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के आदेश पर रास्ते से झंडा हटवाया, पीएसी तैनात
Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिजुआ। गोला थाना क्षेत्र के पिपरिया गंगा गांव में प्रशासन ने चकमार्ग पर लगाए गए झंडे को हटवा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम गोला के आदेश पर की गई। संभावित तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी भी तैनात की गई है।
मूड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव में सार्वजनिक रास्ते पर झंडा लगाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद एसडीएम गोला के निर्देश पर प्रशासन ने झंडा हटवा दिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है तथा प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है।
बताया जाता है कि पिपरिया गंगा गांव में सिद्ध बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर रात में झंडा लगा दिया गया था। सुबह मंदिर के पुजारी ने इसे देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रालियों से गोला तहसील पहुंचा और राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
प्रशासन के अनुसार गांव में सार्वजनिक रास्ते और मंदिर के आसपास अवैध कब्जे की शिकायतें भी मिली थीं, जिनके संबंध में पहले ही जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।