फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the day of complete detention, there was a stir in the streets

संपूर्ण बंदी के दिन भी सड़कों पर रही चहल-पहल

Mon, 22 Jun 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
On the day of complete detention, there was a stir in the streets
अस्पताल रोड पर नही दिखा बंदी का असर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण बंदी होने के बाद भी रविवार को शहर में काफी चहल पहल रही। हालांकि दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं, लेकिन लोग घरों के बाहर खूब निकले। सड़कों पर दो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रही। इनमें कई लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे। हालांकि बंदी के दिन भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और बिना मास्क वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

अनलॉक- 1 के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दुकानों के खोलने और बंद करने का रोस्टर लागू किया था। साथ ही हर रविवार को जिले भर में साप्ताहिक बंदी घोषित कर दी थी। पांच दिन पहले रोस्टर खत्म कर डीएम ने सभी दुकानों के एक साथ खुलने और बंद करने के आदेश के बाद से दुकानें एक साथ खुल रही हैं रविवार को पूर्ण बंदी होने के बाद भी शहर में काफी चहल-पहल रही। दो पहिया और चार पहिया बेधड़क सड़कों पर दौड़ते रहे। सड़कों पर पैदल चलने वालों की भी खूब चहल पहल रही। वाहनों पर सवार और पैद घूम रहे तमाम लोग मास्क भी नहीं लगाए थे, जबकि जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। वर्तमान समय में कुल 21 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी यह लापरवाही जनमानस को भारी पड़ सकती है। हालांकि बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस सख्त है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बिना मास्क घूमने वालों की कड़ी लताड़ लगाई और छह लोगों से जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


बिना मास्क मिले कर्मचारियों को एसपी ने फटकारा
लखीमपुर खीरी। शनिवार की देर शाम एसपी पूनम ने सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा के साथ शहर का भ्रमण किया। सौजन्या चौराहा के पास निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एक माल खुला देख एसपी वहां पहुंच गई। बिना मास्क कर्मचारियों को देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा निर्धारित समय के बाद माल खुला मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसों, कारों और बाइक चालकों को भी चेक किया। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराकर जुर्माना वसूला। एसपी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलरायां। बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी योगेश तेवतिया ने रविवार को बेलरायां-कड़िया रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट आदि कमियां मिलने 65 बाइकों का चालान किया। मास्क न लगाने वालों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें जुर्माना वसूल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed