फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On Sunday night, the torrential rain blossomed the faces of the farmers, the clouds remained cloudy throughout the day on Monday

रविवार की रात मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, सोमवार को दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 30 Jun 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
On Sunday night, the torrential rain blossomed the faces of the farmers, the clouds remained cloudy throughout the day on Monday
सुबह से छाए रहे काले बादल, मौसम का मजा लेते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद रविवार की रात पहली तेज बारिश हुई। रात करीब 12 बजे से करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे किसानों को सबसे अधिक फायदा हुआ है, क्योंकि खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। साथ ही गन्ने में महंगे डीजल से सिंचाई करने से किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। इसके बाद बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना रहेंगी, जिसमें शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष 2020 में बारिश का सिलसिला सभी महीनों में चला, लेकिन इस दौरान टुकड़ों में थोड़ी-थोड़ी बारिश हुई। अब मानसून सक्रिय होने के बाद रविवार की रात पहली बारिश होने से खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई/रोपाई में तेजी आएगी। सोमवार की सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। फिर भी लोगों को चिलचिलाती धूप के प्रकोप और उमस से राहत जरूर मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है, जो करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। इससे मंगलवार से शनिवार तक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे आम लोगों और खेत में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed