{"_id":"3c05db4f1e814529f0089a3f6996369f","slug":"on-quality-education-the-government-is-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिटी एजूकेशन पर काम कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वालिटी एजूकेशन पर काम कर रही सरकार
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 08 Nov 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री रमाशंकर कठेरिया के नगर आगमन पर भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर में जाकर पूजन अर्चन भी किया।
गोशाला में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परिवर्तन किया जा रहा है। क्वालिटी एजूकेशन पर केंद्र की सरकार काम कर रही है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 100 कालेज चिह्नित किए गए हैं, इनमें विदेशों से शिक्षकों को बुलाकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलाई जाएगी। सरकार ग्लोबल एजूकेशन पर भी काम कर रही है। देश के विद्यार्थी ग्लोबल कंपटीशन में भागीदारी निभाएंगे। विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आयी है।
उन्होंने कहा कि बनारस के पं. मदन मोहन मालवीय शिक्षक शिक्षण संस्थान को शुरू किया गया है जहां शिक्षकों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। यहां से निकलने के बाद शिक्षक-विद्यार्थियों को नई दिशा और दशा देकर मजबूती प्रदान करेंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने गोला विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग की। इस मौके पर विजय माहेश्वरी, रिंकू शुक्ला, अनुराग गुप्ता, मुन्नालाल अवस्थी, अजय गिरि, गोपाल कृष्ण शुक्ला, जितेंद्र गट्टानी, श्रवण माहेश्वरी, शत्रोहन मिश्र, जरनैल सिंह, रामस्वरूप वाजपेयी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, एपी शुक्ला, धीरज वाजपेयी, हर्षल त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, अभिषेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे।