फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On Janmashtami, idols of Radha-Krishna sold in large numbers

Lakhimpur Kheri News: जन्माष्टमी कल, राधा-कृष्ण की खूब बिकीं मूर्तियां

Thu, 14 Aug 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
On Janmashtami, idols of Radha-Krishna sold in large numbers
गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय
लखीमपुर खीरी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियों में उत्साह का माहौल है। शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में दुकानें सज गई हैं, जहां लोग कान्हा के लिए झूले, रंग-बिरंगे कपड़े, और सजावटी सामान खरीद रहे हैं। सदर चौराहा, मेन रोड, संकटा देवी, खीरी मार्ग, सौजन्या चौक पर जन्माष्टमी के लिए लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन

दुकानों पर बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की आकर्षक ड्रेस की मांग भी बढ़ गई है। बाजारों में रौनक छाई हुई है, और लोग उत्साह के साथ खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों ने भी जन्माष्टमी को ध्यान में रखकर अपनी दुकानों को खास अंदाज में सजाया है। दुकानदार नितिन, दीपू, आकाश आदि ने बताया कि कान्हा के लिए तरह तरह के झूले, वस्त्र, बांसुरी, टोकरियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बहुत तरह का सजावट का सामान और बच्चों के की कान्हा ड्रेस भी मौजूद है।
विज्ञापन




मूर्तियां - 150 से 650 तक

झूले - 100 से 1900 रुपये तक
वस्त्र - 20 से 350 रुपये तक
सजावट डेकोरेशन - 30 से 50 रुपये तक
बच्चों की कान्हा ड्रेस - 100 से 2500 रुपये तक





मंदिरों में चल रहा रंगाई पुताई का काम
शहर के मंदिरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस लाइन स्थित मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। महिला सिपाहियों ने मंदिर को रंगोली और फूलों से सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। पूजा और भक्ति कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी तरह जेल कॉलोनी में बने मंदिर में भी जेल प्रशासन ने जन्माष्टमी के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है। मंदिर को सजाने और भक्ति भजनों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्कूलों में बच्चों ने मनाई जन्माष्टमी
शहर के स्कूलों में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्कूलों में छोटे बच्चों के बीच राधा-कृष्ण की वेशभूषा में ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताया गया। इन आयोजनों ने बच्चों में उत्साह के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई। ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल, गोमती इंटरनेशनल स्कूल, ला मटीना स्कूल, आजमानी इंटर नेशनल स्कूल, सनातन धर्म सरस्वती व दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज समेत तमाम विद्यालयों में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।



कृतिका नक्षत्र में 16 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
बांकेगंज। जन्माष्टमी शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी कान्हा कृतिका नक्षत्र में जन्म लेंगे, जबकि रोहिणी नक्षत्र रविवार प्रात: 6.28 से लगेगा, जो अगले दिन 4:54 बजे सुबह तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में पर्व मनाने वाले भक्त रविवार को व्रत रहेंगे।

गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। 15 अगस्त की रात 12:58 पर अष्टमी तिथि लगेगी, जो अगले दिन रात 10:30 तक प्रभावी रहेगी। सूर्योदय के समय अष्टमी का मान 16 अगस्त तक रहेगा। इससे रोहणी नक्षत्र के मतावलंबी भक्तों के लिए 17 अगस्त का व्रत मान्य है। संवाद

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

गोमती इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी मनाते नन्हे मुन्ने बच्चे। स्रोत : विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed