{"_id":"6aa5b41a496849af82046004","slug":"on-bhado-amavasya-devotees-gathered-for-the-mangal-path-of-rani-sati-dadi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-184820-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भादो अमावस्या पर राणी सती दादी के मंगल पाठ में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भादो अमावस्या पर राणी सती दादी के मंगल पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 13 Sep 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
मारवाड़ी मंदिर में दादी सती के मंगल पाठ में मौजूद महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। भादों अमावस्या पर ठाकुर द्वारा कमेटी और अग्रवाल नवयुवक संघ की ओर से स्थानीय मारवाड़ी मंदिर में श्री राणी सती दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इसमें लखीमपुर के अलावा पलिया और सीतापुर समेत अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मंगल पाठ में श्री राणी सती दादी जी के जन्म से लेकर पूरे जीवनकाल का वर्णन विभिन्न झांकियों और भजनों के माध्यम से किया गया। कोलकाता से आईं भजन गायिका अनुश्री शर्मा ने मंगल पाठ प्रस्तुत किया।
भादी अमावस्या से एक दिन पूर्व चौदस की संध्या पर मारवाड़ी मंदिर में मेहंदी उत्सव भी हुआ। इसमें सखियों ने पहले दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई। इसके बाद अपने हाथों में मेहंदी रचाई। भजनमय हाउजी का भी आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन
श्री राणी सती दादी मंडल लखीमपुर के साथ अग्रवाल ठाकुर द्वारा कमेटी ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंगल पाठ पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं ने मिलकर श्री राणी सती दादी जी की महाआरती की। इसके बाद श्री दादी की रसोई और 56 भोग का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।