{"_id":"5898a3c64f1c1bc155378855","slug":"on-a-bike-without-a-helmet-four-lost-three-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट एक बाइक पर थे चार, तीन ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट एक बाइक पर थे चार, तीन ने गंवाई जान
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मृतकों में साले-बहनोई भी शामिल
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर सोमवार को तड़के 3.15 बजे बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रिफर किया गया है। मरने वालों में साला-बहनोई भी शामिल हैं। चारों लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी निघासन थाना क्षेत्र के बम्हनपुर के एक पैलेस में पांच फरवरी को थी। इसी शादी में शरीक होने के लिए मझगईं निवासी अशोक का 18 वर्षीय पुत्र अटल अपनी प्लेटिना बाइक से 21 वर्षीय मित्र रामनरेश, 15 वर्षीय शिवा और बांकेगंज टीकापुर निवासी रामनरेश के बहनोई 24 वर्षीय श्यामू के साथ गया था। वहां से सभी सोमवार को तड़के करीब तीन बजे वापस घर आ रहे थे। बाइक अटल चला रहा था, लेकिन हेलमेट नहीं पहने था। कस्बे के मजरा तिकोना फार्म में हाईवे पर तारा सिंह के झाले के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे चारों गंभीर घायल हो गए। सुबह करीब छह बजे उजाला होने पर लोगों ने सभी को सड़क पर पड़ा देखा तो हादसे की जानकारी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज विपिन यादव के अनुसार, रामनरेश और उसके बहनोई श्यामू की मौत हो चुकी थी, जबकि अटल और शिवा बुरी तरह से जख्मी थे। पुलिस ने फौरन ही उनको 108 एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा। जहां रास्ते में अटल ने भी दम तोड़ दिया, शिवा की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले लोगों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रोमी साहनी भी मृतकों के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया।