फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On a bike without a helmet Four, lost three lives

बिना हेलमेट एक बाइक पर  थे चार, तीन ने गंवाई जान

Mon, 06 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं (लखीमपुर खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं (लखीमपुर खीरी)।  Updated Mon, 06 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
On a bike without a helmet Four, lost three lives
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मृतकों में साले-बहनोई भी शामिल
विज्ञापन


पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर सोमवार को तड़के 3.15 बजे बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रिफर किया गया है। मरने वालों में साला-बहनोई भी शामिल हैं। चारों लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी निघासन थाना क्षेत्र के बम्हनपुर के एक पैलेस में पांच फरवरी को थी। इसी शादी में शरीक होने के लिए मझगईं निवासी अशोक का 18 वर्षीय पुत्र अटल अपनी प्लेटिना बाइक से 21 वर्षीय मित्र रामनरेश, 15 वर्षीय शिवा और बांकेगंज टीकापुर निवासी रामनरेश के बहनोई 24 वर्षीय श्यामू के साथ गया था। वहां से सभी सोमवार को तड़के करीब तीन बजे वापस घर आ रहे थे। बाइक अटल चला रहा था, लेकिन हेलमेट नहीं पहने था। कस्बे के मजरा तिकोना फार्म में हाईवे पर तारा सिंह के झाले के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे चारों गंभीर घायल हो गए। सुबह करीब छह बजे उजाला होने पर लोगों ने सभी को सड़क पर पड़ा देखा तो हादसे की जानकारी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज विपिन यादव के अनुसार, रामनरेश और उसके बहनोई श्यामू की मौत हो चुकी थी, जबकि अटल और शिवा बुरी तरह से जख्मी थे। पुलिस ने फौरन ही उनको 108 एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा। जहां रास्ते में अटल ने भी दम तोड़ दिया, शिवा की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले लोगों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रोमी साहनी भी मृतकों के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed