{"_id":"669b89818341ee6d540d597a","slug":"old-man-jumped-from-the-bridge-into-the-sharda-river-in-lakhimpur-kheri-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं': बेटी को किया कॉल, सीतापुर के बुजुर्ग ने पुल से शारदा नदी में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं': बेटी को किया कॉल, सीतापुर के बुजुर्ग ने पुल से शारदा नदी में लगा दी छलांग
Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग ने ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
बुजुर्ग के परिजनों से जानकारी करते पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बने ऐरा पुल से बुजुर्ग व्यक्ति ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है, दोपहर तीन बजे तक बुजुर्ग का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
घटना के बाद पुल पर पहुंचे बुजुर्ग के पुत्र राम किशुन ने बताया कि उनके पिता श्रीराम (60) गांव डंडपुरवा मजरा शेखनापुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर के रहने वाले हैं। शनिवार को श्रीराम ने अपनी विवाहित पुत्री को कॉल कर नदी में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही थी। फोन पर सूचना मिलते ही पुत्री ने अपने भाईयों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग ऐरा पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों को पुल पर श्रीराम की साइकिल, चप्पल, मोबाइल और शर्ट मिली। बुजुर्ग के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ टीम के लिए उपजिलाधिकारी धौरहरा को सूचना दी गई।
विज्ञापन