{"_id":"61c22d70900a5a3c0336cf55","slug":"officials-engaged-in-finalizing-the-preparations-for-the-general-manager-s-visit-lakhimpur-news-bly469938351","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी की रोड बनाते श्रमिक।
बनने लगी रेलवे कॉलोनी की टूटी सड़क, जिम में लगाए गए उपकरण
मैलानी। एनई रेलवे जीएम शुक्रवार 24 दिसंबर को ऐशबाग-मैलानी खंड का निरीक्षण करने के साथ ही मैलानी-लखीमपुर खंड के स्टेशनों और ब्रिज आदि का निरीक्षण करेंगे। मैलानी में सबसे लंबा डेढ़ घंटे का निरीक्षण कार्यक्रम है, जिसमें रेलवे कॉलोनी, डीजल लॉबी, कोचिंग डिपो, एआरटी, एआरएमई, आरपीएफ पोस्ट आदि का निरीक्षण शामिल है।
अब दौरे में सिर्फ दो दिन शेष हैं। इसे देखते हुए यहां अब युद्घस्तर पर काम चल रहा है। इसी के तहत पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त मेन मार्केट से खाले कॉलोनी जाने वाली सड़क भी मंगलवार से बननी शुरू हो गई। रेलवे हॉस्पिटल के बगल में स्थित अस्तित्वहीन पार्क में जिम का उद्घाटन होना है। पिछले कई सालों से कबाड़ में तब्दील हो चुके इस पार्क में साफ सफाई और रंग रोगन करवाकर उसे ओपन जिम में तब्दील किया गया है। जीएम इस ओपन जिम का उद्घाटन करेंगे। जिम में भी उपकरण और एक झूला लगा दिया गया है।
जीएम रेलवे कॉलोनी और स्टेशन का गहन निरीक्षण करेंगे। इसे देखते हुए स्टेशन के आसपास स्थित कॉलोनियों में विशेष साफ सफाई करवाने के साथ ही क्वार्टरों का भी बाहर से रंग रोगन करवाया गया है। स्थानीय रेल अधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं, वहीं मंडलीय अफसर भी निरंतर यहां का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को डीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर संजय यादव भी दौरा कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
काश, जल्दी-जल्दी आते जीएम
मैलानी। जीएम के दौरे को देख कॉलोनी में युद्घस्तर पर सफाई करवाई जा रही है। बरसों से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, खरपतवार आदि हटवाने के साथ ही नालों की तलीझाड़ सफाई का काम चल रहा है। अंदर न सही क्वार्टरों की बाहर से रंगाई पुताई करवा दी गई है। यह देख कॉलोनी के कुछ बाशिंदे कह रहे हैं कि काश, जीएम जल्दी-जल्दी यहां का दौरा करें तो कम से कम सफाई व्यवस्था तो दुरुस्त रहेगी। संवाद