फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officials claim everything is fine, villagers say it was a cover-up

Lakhimpur Kheri News: अधिकारियों का दावा सब ठीक, ग्रामीण बोले-की गई लीपापोती

Sat, 31 May 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officials claim everything is fine, villagers say it was a cover-up
अलीगंज। बिजुआ की ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट की हमीदाबाद गोशाला में गायों के मरने और उन्हें गड्ढे में दफनाने के मामले में शनिवार को एसडीएम द्वारा गठित टीम ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का दावा था कि सब ठीक है। हालांकि ग्रामीणों ने लीपापोती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक बड़े गड्ढे में करीब 20 से 25 गायों को एक साथ दफनाया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि इसमें एक दो गायें जिंदा भी थीं। सूचना पर गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधु ने भी इसकी शिकायत एसडीएम गोला से की थी। आरोप है कि करीब 20 से 25 मृत गायों को 29 मई को प्रधान व उनके पति समेत अन्य कई लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिया। शिवचंद्र, बाबूराम, सतीश कुमार, डालचंद और उपेंद्र सिंह आदि ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करने आई टीम लीपापोती करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गायों की मौत पर्याप्त मात्रा में चारा, दाना व पानी न मिलने से हुई है। आरोप है कि गायों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। इस बारे में तहसीलदार सुखबीर सिंह ने बताया कि मौके पर चारा, दाना, भूसा पर्याप्त मात्रा में मिला। सोलर चलाकर देखा तो पानी भी आ रहा था। गोशाला में छायादार पेड़ भी थे। जांच कर ली गई है। गायों का पंचनामा शुक्रवार को ही कर लिया गया था। जांच कर समिति में रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed