फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Obmutescent moon holy Dived into the river

मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाई

Tue, 20 Jan 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Obmutescent moon holy Dived into the river
जिले भर में मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान दान की धूम रही। श्रद्धालुओं ने सरयू, शारदा, घाघरा, कौड़ियाला और गोमती आदि पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि दान किया। सुबह से मंदिरों में भीड़ भाड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थों में जाकर स्नान दान किया। गोलागोकर्णनाथ, लिलौटी नाथ आदि जगहों पर इस मौके पर मेला लगा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मौनी अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर के कपाट पुजारी दिनेश मिश्र ने ब्रह्ममुहूर्त में ही भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए। भक्तों ने छोटी काशी के गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। दिनभर भक्तों के पूजन-अर्चन और घंटानिनाद से वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने घरों पर भी ब्रह्म मुहूर्त में मौन रखकर स्नान किया। तिल, गुड़ से बने लड्डू का सेवन किया। कन्याओं और ब्राह्मणों को दान दिया।
विज्ञापन

पलियाकलां। मौनी अमावस्या पर शारदा नदी में लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। जो लोग नदियाें पर नहीं पहुंच सके उन्होंने घरों पर ही पानी में गंगाजल डालकर मौन स्नान किया। खिचड़ी, तिल के लड्डू, फल, मिष्ठान, सब्जी, घी, रुपया आदि दान किया। शहर के अतिरिक्त क्षेत्र के कस्बा भीरा, संपूर्णानगर, मझगईं, त्रिकोलिया आदि में भी मौनी अमावस्या श्रद्धा के साथ मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। कस्बे से सात किमी दूर बाबा टेढ़े नाथ मंदिर पर अमावस्या के मौके पर भक्तों ने गोमती नदी के अलग-अलग घाटों पर डुबकी लगाई और मंदिर में पूजा की।
बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव एवं राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। भक्तों ने गरीबों को गरम वस्त्र, अनाज आदि का दान देकर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

धौरहरा। श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद लीलानाथ मंदिर कफारा व नागेश्वर मंदिर नरैनाबाबा, दुखहरण मंदिर लखाही समेत बाला जी मंदिर शारदानगर, हनुमानमंदिर सिमरिया में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर जय घोष किया। ब्राह्मणों को फल, खिचड़ी, गुड़, तिल, वस्त्र आदि दान किया।
गुरुद्वारे में अखंड पाठ और लंगर का आयोजन हुआ
बांकेगंज।
मौनी अमवस्या पर श्रद्धालुओं ने स्थानीय गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर दीवान सजाया गया। अखंड पाठ और भोग के बाद सार्वजनिक लंगर आयोजित किया गया। जहां मौजूद श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेक कर लंगर का प्रसाद छका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed