फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Objections to the delimitation Questions raised on fairness

आपत्तियों ने परिसीमन की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Thu, 23 Apr 2015 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Apr 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की कवायद तेज हो गई है। वार्डों के परिसीमन की निष्पक्षता को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। सूची प्रकाशन के बाद पंचायत राज विभाग ने आपत्तियां मांगी थी, जिसमें तय समय सीमा में करीब 200 लोगों ने वार्डों के परिसीमन पर सवाल उठाते हुए आपत्तियां दर्ज कराई हैं। विभाग ने इन आपत्तियों के निस्तारण में जुटा है, जिसे 28 अप्रैल 2015 तक पूरा करना है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन के निर्देश पर हाल में ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों (पंचायत निर्वाचन क्षेत्र) का परिसीमन कराया गया। इस कार्य में ब्लाक स्तरीय ग्राम पंचायत अधिकारियों, एडीओ पंचायत और बीडीओ की भूमिका अहम रही है। बताते चलें कि परिसीमन के लिए शासन ने समय सीमा भी बढ़ाई थी, ताकि पूरी निष्पक्षता के साथ वार्डों का परिसीमन हो। इसके बावजूद निष्पक्षता प्रभावित हुई है, जिसके विरोध में लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। बेहजम ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पहाड़ा निवासी जाहिद अली ने क्षेत्र पंचायत के वार्ड परिसीमन में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने आपत्ति के माध्यम से आरोप लगाया है कि गांव पहाड़ा को क्षेत्र पंचायत के लिए 10 किमी दूर स्थित अछनिया ग्राम पंचायत से जोड़ा गया है। जबकि बीच में चांदापुर, टेड़वा, खजुरिया आदि गांव पड़ते हैं, जिनसे न जोड़कर कुछ लोगों के निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जंप कराया गया है। जाहिद अली ने नए परिसीमन को निरस्त कर नियमत: दोबारा परिसीमन की मांग उठाई है। ऐसे ही मामले जिला पंचायत में भी हैं, जिसको लेकर तमाम आपत्तियां दाखिल हुई हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 120 आपत्तियां जिला पंचायत के वार्डों पर आई, जबकि करीब 80 आपत्तियां क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए दर्ज हुई हैं। इतनी अधिक आपत्तियां आने से विभागीय अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं, जिससे अंतिम सूची के प्रकाशन में तय समय से कुछ देरी हो सकती है।
विज्ञापन

डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि दो बार समय तय कर आपत्तियां दर्ज की गई है, जिसमें अनुमान से अधिक शिकायतें मिली हैं। सभी का जांचोपरांत परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed