फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Objections could not deal last day

आखिरी दिन भी नहीं निपट सकीं आपत्तियां

Tue, 25 Aug 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 25 Aug 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षित मतदाता सूची पर ग्राम पंचायतों से आईं आपत्तियों के निस्तारण का मंगलवार को आखिरी दिन था, लेकिन देरशाम तक तहसीलों पर आपत्तियों की जांच जारी रही। इसके कारण निर्वाचन कार्यालय को किसी भी तहसील से दुरुस्त की गई मतदाता सूची नहीं मिल पाई। उम्मीद जताई जा रही है कि तहसीलों से निस्तारित की गई सूची कलेक्ट की जा सकेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की आठ तहसीलों में करीब पंद्रह हजार आपत्तियां आई हैं। जिनका प्रशासन युद्ध स्तर पर निस्तारित करा रहा है। सदर तहसील में सोमवार को लखीमपुर ब्लाक की आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। मंगलवार को नकहा और फूलबेंहड़ ब्लाक की आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों पर निस्तारण की कार्रवाई चलती रही। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को जल्द से जल्द आपत्तियों को निस्तारित कर सूची देने का निर्देश दिया गया है। बुधवार तक कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बीएलओ के कमरे में रौब गांठ रहे थे दबंग
लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आईं आपत्तियों के निस्तारण के आखिरी दिन पसगवां ब्लाक पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां कुछ दबंग तमंचा लेकर बीएलओ के कमरे में रौब गांठते नजर आए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम मोहम्मदी नागेंद्र सिंह ने ब्लाक में बीएलओ के कमरे में छापामारी की। एसडीएम को देखते ही दबंग वहां से भाग निकले, लेकिन एक युवक का तमंचा वहीं छूट गया, जिसे एसडीएम ने पुलिस को सौंप दिया। ब्लाक में अराजकता देख एसडीएम ने नाराजगी जताई और बीडीओ को भी फटकारा। एसडीएम के मुताबिक मंगलवार को वह सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकले थे। पसगवां ब्लाक में उन्होंने रुककर देखा तो नयागांव जाट ग्राम पंचायत के बीएलओ के कमरे में कई असलहाधारी मौजूद थे। वहीं ग्राम पंचायत का दूसरा पक्ष असलहाधारियों की दबंगई के खिलाफ शोर मचा रहा था। एसडीएम के छापे के समय भाग रहे अराजकतत्वों के पास से एक तमंचा कमरे में ही गिर गया। जिसे एसडीएम ने पुलिस को सौंप दिया। हालांकि बीएलओ से शिकायत न मिलने के कारण किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed