फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Objectionable post with photos of three BJP MLAs in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: तीन भाजपा विधायकों की फोटो लगाकर की गई ऐसी पोस्ट, जिले में मची सियासी हलचल

Sat, 28 Sep 2024 02:33 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 02:33 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड और सौरभ मिश्रा नाम की फेसबुक आईडी से की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। इस पोस्ट में गोला, निघासन और पलिया विधायक की फोटो लगाकर टिप्पणी की गई।

विज्ञापन
Objectionable post with photos of three BJP MLAs in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अमित शाह यूथ ब्रिगेड और एक अन्य फेसबुक आईडी की विवादित पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट में गोला के भाजपा विधायक अमन गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी और निघासन विधायक शशांक वर्मा को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी गई। इन तीनों विधायकों की निष्ठा पर सवाल उठाया गया है। पोस्ट वायरल होने के बाद जिले के सियासी खेमे में हलचल है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड और सौरभ मिश्रा नाम की फेसबुक आईडी से की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। इस पोस्ट में गोला, निघासन और पलिया विधायक की फोटो लगाकर टिप्पणी की गई। एक पोस्ट में लिखा गया कि खीरी लोकसभा सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को विपक्ष की मदद की। 
विज्ञापन


वहीं अमित शाह यूथ ब्रिगेड की फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि इन माननीय लोगों ने लखीमपुर खीरी के विकास को रसातल में पहुंचा दिया। लखीमपुर खीरी की आन, बान, शान को सपा के हाथों नीलाम कर दिया। विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद सुर्खियां बटोर रही है। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि मामले में अब तक भाजपा की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी विधानसभा से जीती थी पार्टी : रोमी साहनी
विवादित पोस्ट के बारे में पलिया विधायक रोमी साहनी ने बताया कि मामला जानकारी में है। मुझे भी पोस्ट देखने को मिली है। मेरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने जीत हासिल की है। पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई करने की सवाल पर कहा कि बेवजह भाव देने की जरूरत नहीं है।

हम लोगों के साथ इस तरह की बातों का होना कोई नई बात नहीं है। इसमें क्या ही कर सकते हैं।- अमन गिरि, विधायक गोला

अभी इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं आया है। जानकारी करके बताता हूं।- सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

मुझे इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। जिलाध्यक्ष से बात करके पता कराएंगे।- कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed