फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Objection on discharge application not ready yet

डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर आपत्ति अभी तैयार नहीं

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Objection on discharge application not ready yet
Objection on discharge application not ready yet
डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर
विज्ञापन

आपत्ति अभी तैयार नहीं
तिकुनिया क्रॉस केस मामले में अब 21 जून को होगी सुनवाई
- वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड के क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील की ओर से समय मांगने का प्रार्थनापत्र दिया गया। बताया गया कि डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर आपत्ति नहीं तैयार हो सकी है। इस पर प्रभारी जिला जज रामेंद्र कुमार ने अगली सुनवाई के लिए 21 जून की तारीख मुकर्रर की है।
सोमवार को अदालत में एडीजीसी शिव गोविंद राठौर की ओर से समय दिए जाने की गुजारिश की गई, जिसे मंजूर करते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्रों पर आपत्ति दाखिल करने का निर्देश दिया है। तिकुनिया कांड के क्रॉस केस मामले में सोमवार को अदालती सुनवाई से पहले ही जिला जज की अदालत में अधीक्षक जिला कारागार खीरी की ओर प्रार्थनापत्र देकर अनुरोध किया कि आरोपियों की व्यक्तिगत रूप से पेशी के स्थान पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तिकुनिया हिंसा कांड के आरोपियों की हाजिरी मान ली जाए। इस संबंध में पूर्व में ही स्वीकृत किए जाने की बात कही, अदालती सुनवाई के दौरान सोमवार को गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना रवि प्रताप सिंह और विनय सिंह मौजूद रहे। वहीं आपत्ति दाखिल करने की बजाए एडीजीसी शिव गोविंद राठौर ने सोमवार को भी सरकारी वकील की ओर से आपत्ति नहीं दाखिल की गई, बल्कि समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है और 21 जून नियत करते हुए सभी डिस्चार्ज सभी आरोपियों की ओर से पेश हुए डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड की सुनवाई आज
- आज दाखिल की जाएगी डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर आपत्ति
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड मामले में प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र मोनू सहित सभी 14 आरोपियों की सुनवाई मंगलवार को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया आरोपियों की ओर से निराधार तरीके से डिस्चार्ज एप्लीकेशन दाखिल की गई हैं, जिनके खिलाफ एसआईटी और खीरी पुलिस की ओर से प्राप्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत आपत्ति तैयार की जा चुकी है जो मंगलवार को न्यायालय में दाखिल की जाएगी। हालांकि आशीष मिश्र मोनू, आशीष पांडे, लवकुश राणा और सुमित जायसवाल की डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ वह अपनी आपत्ति अदालत में पेश कर चुके हैं। बाकी आरोपियों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर आपत्ति मंगलवार को दाखिल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed