फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   O Dukhbhanjan, Maruti Nandan listen to my call..

Lakhimpur Kheri News: हे दुखभंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार..

Wed, 19 Jun 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
O Dukhbhanjan, Maruti Nandan listen to my call..
अलीगंज में भंडारे का प्रसाद लेते श्रद्धालु।स्ंवाद
लखीमपुर। हे दुखभंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार...की धुन पर झूमते हुए मंगलवार को पूरा जिला हनुमान जी की भक्ति में सराबोर रहा। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आतुर दिखा। भीषण गर्मी भी भक्तों का उत्साह डिगा न सकी। ज्येष्ठ माह के चौथे और आखिरी बड़े मंगलवार को मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। जिले के सभी प्रमुख चौराहे और मंदिर बजरंग बली के भजनों और जयकारों से गूंजते रहे। जगह-जगह शरबत वितरण और भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजापुर स्थित संकट मोचन वीरबाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम हुए। तहसील मितौली में अधिवक्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें बार एसोसिएशन मितौली के महामंत्री दिवाकरनाथ श्रीवास्तव, विनय, शिवम आदि ने प्रसाद बांटा। पसगवां के कुतुवापुर नहर पुल के निकट पुलिस परिवार ने कन्या भोज और भंडारा कराया। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी दीपक राठौर ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं, गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धालुओं ने प्याऊ लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। अलीगंज मे हनुमान मंदिर पर भंडारे में विनोद कश्यप और रामकुमार गुप्ता आदि श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। मोहम्मदी में गोला-मोहम्मदी हाईवे पर रेहरिया में श्यामलाल पेट्रोल पंप के पास शरबत और चने का प्रसाद वितरित किया। बिजुआ में श्री ठाकुर जी मंदिर, श्री बालाजी मंदिर पड़रिया तुला, पुलिस चौकी, गुप्ता मार्केट पड़रिया तुला, हरदेव लाला, गुलरिया, बस्तौली क्षेत्र में भंडारे हुए। फरधान में इंडियन बैंक के कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर पूड़ी-सब्जी और हलुआ का प्रसाद वितरण किया। भीखमपुर में बालाजी मंदिर से लेकर मुख्य चौराहे तक श्रद्धालुओं ने शरबत वितरण और भंडारा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी को लगाया लड्डुओं का भोग
महेवागंज में शारदा नगर स्थित बाला जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाया। छत्र माला अर्पित की। महेवागंज मुख्य चौराहे से शारदानगर, खइया, अचाकापुर, तेतारपुर, फूलबेहड़, पतरासी आदि कई जगह भंडारा हुआ।

अलीगंज में भंडारे का प्रसाद लेते श्रद्धालु।स्ंवाद

अलीगंज में भंडारे का प्रसाद लेते श्रद्धालु।स्ंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed