फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Number of scabies patients, OPD of 25 patients per day

Lakhimpur Kheri News: स्केबीज के मरीजों की संख्या, प्रतिदिन 25 मरीजों की ओपीडी

Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Number of scabies patients, OPD of 25 patients per day
लखीमपुर खीरी। ठंड बढ़ते ही स्केबीज (खुजली की बीमारी) के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसतन 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवाओं के साथ परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि स्केबीज एक संक्रामक त्वचा रोग है, जो माइट्स नामक सूक्ष्म कीटाणुओं के कारण होता है। ये कीटाणु संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, कपड़े, तौलिया या बिस्तर साझा करने से आसानी से फैल जाते हैं। ठंड के मौसम में लोग कम नहाते हैं और कपड़े दोबारा पहनते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। मरीजों में तेज खुजली, लाल चकत्ते, छोटे-छोटे दाने और जलन जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। यह बीमारी अधिकतर हाथ, पैर, कलाई, कमर और उंगलियों के बीच की त्वचा को प्रभावित करती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम ने बताया कि स्केबीज का इलाज सरल है, लेकिन समय पर उपचार जरूरी है। उन्होंने कहा, संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने वाले सभी लोगों को भी उपचार लेना चाहिए, ताकि बीमारी दोबारा न फैले। इसके अलावा रोज स्नान करें। अपने कपड़े-बिस्तर गर्म पानी में धोएं। खुजली होने पर स्वयं दवा न लें, बल्कि त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed