फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Number of Nepalese tusker elephants increased to four

Lakhimpur Kheri News: नेपाली टस्कर हाथियों की संख्या बढ़कर हुई चार

Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Number of Nepalese tusker elephants increased to four
हा​थियों ने रौंदी धान की फसल। स्त्रोत- किसान।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से दुधवा के जंगल में आए टस्कर हाथियों की संख्या मेें बढ़ोतरी हुई है। तीन हाथियों के दल में एक और हाथी के शामिल होने से इनकी संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। इसमें दो टस्कर और दो छोटे हाथी शामिल हैं।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा जमाए हाथियों का झुंड बुधवार रात दो बजे बड़ी नहर पारकर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के कपरहा कुआं गांव के खेतों में जा पहुंचा। हाथियों ने किसान बाल गोविंद, जितेंद्र और सुभाष के खेतों में धावा बोलकर धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह होते ही हाथी जंगल की ओर कूच कर गए। निगरानी टीमों के मुताबिक बृहस्पतिवार को हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में मिली है। मैलानी रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed