फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   .. Now wear sari or kurta salwar Balaan time in Nepal

...अब नेपाल में बार बालाएं पहनेंगी साड़ी या कुर्ता-सलवार

Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
धनगढ़ी (नेपाल)।
धनगढ़ी (नेपाल)। Updated Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
.. Now wear sari or kurta salwar Balaan time in Nepal
धनगढ़ी उप महानगर पालिका अंतर्गत चल रहे बार में डांसरों को अब साड़ी या कुर्ता और सलवार पहननी पड़ेगी। कैलाली सीडीओ ने इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं और इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। सीडीओ के इस आदेश से धनगढ़ी के डांस बार संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

कैलाली जिला प्रशासन की एक बैठक सीडीओ मोहन बहादुर चपागाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीडीओ ने धनगढ़ी उप महानगर पालिका परिक्षेत्र में चल रहे लगभग आधा दर्जन डांस बारों में बार डांसरों के अश्लील पोशाक पहने जाने पर विस्तार से चर्चा की और इस पर पाबंदी लगाते हुए बार बालाओं को  साड़ी या कुर्ता और सलवार पहनने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि ये जरूरी है और इसको अमल में लाया जाया। इसके साथ ही उन्होंने  डांस बार के देर रात खुले रहने पर भी विचार विमर्श किया और निर्देश दिए कि डांस बार  रात्रि 10 बजे बंद हो जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बार कर्मियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य रूप से रखने, बार में पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने, पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य कमियों को दूर करने के लिए नई आचार संहिता का तैयार की। बैठक में बनाई गई आचार संहिता को फौरन लागू करने के निर्देश दिए। इस नई आचार संहिता से डांस बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed