{"_id":"65299384394016a1aa08c997","slug":"now-travel-comfortably-in-ac-bus-till-gauriphanta-nepal-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7574-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब गौरीफंटा-नेपाल बॉर्डर तक एसी बस में करें आरामदायक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब गौरीफंटा-नेपाल बॉर्डर तक एसी बस में करें आरामदायक सफर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय से पलिया होकर गौरीफंटा-नेपाल बाॅर्डर तक आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अवध डिपो ने लखनऊ से लखीमपुर होकर गौरीफंटा नेपाल बॉर्डर के लिए दो एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। एक बस सुबह गौरीफंटा से चलेगी। दोपहर में लखीमपुर पहुंचने वाली बस शाम के समय यात्रियों को गौरीफंटा पहुंचा देगी।
पड़ोसी देश नेपाल की सीमा जिले में कई स्थानों पर लगती है। इनमें गौरीफंटा बॉर्डर प्रमुख है, जहां से प्रतिदिन क्षेत्रीय और नेपाली यात्रियों का जिला मुख्यालय और लखनऊ आवागमन होता है। लखीमपुर डिपो की इस रूट पर कोई बस नहीं है, जबकि इस रूट पर बिजुआ, भीरा, पलिया कस्बा पड़ता है। प्रतिदिन करीब दो हजार यात्री आवागमन करते हैं।
अब अवध डिपो ने इस रूट पर दो एसी बसों का संचालन शुरू किया है। एक बस चारबाग और दूसरी कैसरबाग बस अड्डे से लखीमपुर होकर गौरीफंटा आती-जाती है। इन बसों के संचालन से लखीमपुर से पलिया-गौरीफंटा रूट के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि अवध डिपाे ने लखनऊ से लखीमपुर होकर गौरीफंटा के लिए दो एसी बसें संचालित की हैं। इनसे यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
सुबह 6.45 और शाम छह बजे गौरीफंटा से लखनऊ जाएगी बस
कैसरबाग से गौरीफंटा जाने वाली बस शाम छह बजे कैसरबाग से रवाना होगी। रात नौ बजे लखीमपुर पहुंचेगी। गौरीफंटा पहुंचने का समय 11.30 है। यह बस अगले दिन सुबह 6.45 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। लखनऊ से गौरीफंटा के लिए यात्रियों को 443 रुपये किराया देना होगा। दूसरी बस का संचालन चारबाग बस अड्डे से किया गया है। यह बस पूर्वाह्न 11 बजे चारबाग से रवाना होगी। 2.40 बजे लखीमपुर और 5.15 बजे गौरीफंटा पहुंचेगी। गौरीफंटा से यह बस शाम छह बजे लखनऊ के लिए निकलेगी। 8.20 बजे लखीमपुर और 12.20 बजे चारबाग पहुंची। लखनऊ से इसका किराया 464 रुपया है।