{"_id":"67fe9c737bef5fe6b20008ba","slug":"now-transformers-will-not-blow-up-fuse-systems-will-be-installed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-143607-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब नहीं फुंकेंगे ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे फ्यूज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब नहीं फुंकेंगे ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे फ्यूज सिस्टम
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज सिस्टम लगाते कर्मचारी। स्रोत-विद्युत विभाग।
बांकेगंज। ऊर्जा निगम की ओर से बांकेगंज और गोला विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के 7500 ट्रांसफॉर्मरों में फ्यूज सिस्टम लगाया जाएगा। इससे भीषण गर्मी में भी उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मर नहीं जलेंगे। किसी तरह का फॉल्ट आने या शॉर्ट सर्किट होने पर फ्यूज उड़ जाएगा और ट्रांसफॉर्मर को कोई क्षति नहीं होगी। लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट की समस्या के चलते आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंक जाते थे। जिससे उपभोक्ताओं को काफी समय तक बिजली संकट से जूझना पड़ता था। इससे निजात दिलाने के लिए 10 से 630 केवीए वाले ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज सिस्टम लगाए जाएंगे। यह सिस्टम हाईटेंशन (एचटी) और लोटेंशन (एलटी) ट्रांसफॉर्मरों के किनारे लगाया जाएगा।
इस सिस्टम के जरिये ट्रांसफॉर्मर में होने वाले फॉल्ट और उसे फुंकने से बचाया जा सकेगा। गर्मी के दिनों में सबसे अधिक बिजली की मांग होती है।
ओवरलोड की समस्या से कटौती भी होती है। इससे ट्रांसफॉर्मर भी जल जाते हैं। इसे रोकने के लिए विद्युत विभाग ने पहल तेज कर दी है। गोला बिजली उपकेंद्र संबद्ध बांकेगंज विद्युत उपकेंद्र समेत सभी फीडरों में 10,16,25,63,100,160,250,400 और 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इन सभी पर फ्यूज सिस्टम लगाए जाएंगे।