फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now trains will run only from Malani to Raibhoja till January 2

Lakhimpur Kheri News: अब दो जनवरी तक मैलानी से रायबोझा तक ही जाएंगी ट्रेनें

Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now trains will run only from Malani to Raibhoja till January 2
मैलानी में खड़ी मीटरगेज ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। रेलवे ने रायबोझा और नानपारा के बीच मीटरगेज ट्रेनों के संचालन का निरस्तीकरण बढ़ाकर दो जनवरी कर दिया है। अब दो जनवरी तक ट्रेनें मैलानी से नानपारा के बजाय मैलानी-रायबोझा के बीच ही संचालित होंगीं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड पर रायबोझा-नानपारा के बीच नानपारा यार्ड में स्थित समपार संख्या 65 पर एलएचएस (सीमित ऊंचाई का भूमिगत मार्ग) के निर्माण के लिए 24 अक्तूबर को 60 दिन का इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया था। काम पूरा न होने की वजह से इसे बढ़ाकर 29 दिसंबर किया गया था। अब पुन: इसे बढ़ाकर दो जनवरी तक कर दिया गया है। इस कारण अब दो जनवरी तक रायबोझा-नानपारा के बीच ट्रेन संचालन बंद रहेगा। लिहाजा इस खंड की ट्रेन नंबर 05356 मैलानी-नानपारा, 05362 मैलानी-नानपारा, 05355 नानपारा-मैलानी और 05361 नानपारा-मैलानी का संचालन मैलानी से रायबोझा के बीच ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed