{"_id":"6680867ea4c51192bd026744","slug":"now-trains-will-run-on-old-timings-till-31st-december-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-123445-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब 31 दिसंबर तक पुराने समय पर ही चलेंगीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब 31 दिसंबर तक पुराने समय पर ही चलेंगीं ट्रेनें
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने एक जुलाई से प्रभावी होने वाली नई समयसारिणी लागू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है। अब रेलवे ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं करेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों की नई समयसारिणी एक जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। अब 31 दिसंबर तक ट्रेनें मौजूदा समयसारिणी के मुताबिक ही संचालित होंगीं।
समय सारिणी में बदलाव न होने से यात्रियों की दिक्कतें बरकरार
- ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव न होने से यात्रियों की दिक्कतें अभी करार रहेंगीं। अभी मौजूदा सारिणी से संचालित ट्रेनों का समय क्षेत्रवासियों के लिए अनुकूल नहीं है। दरअसल लखनऊ से मैलानी के लिए सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ-डाॅलीगंज पैसेंजर, सवा सात बजे गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस और आठ बजकर पांच मिनट पर डाॅलीगंज-मैलानी पैसेंजर हैं।
यानी तीन घंटे के अंतराल पर तीन ट्रेनें हैं। इसके बाद सीधे शाम सवा छह बजे डाॅलीगंज-मैलानी पैसेंजर है। इस प्रकार दिन के समय में लखनऊ या डाॅलीगंज से मैलानी के लिए कोई ट्रेन नहीं है। लोगों को एक जुलाई से नई समय सारिणी जारी होने पर ट्रेनों के समय में संशोधन होने की उम्मीद थी। संवाद