फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now trainee teacher recruitment Appointment letters to 22

अब प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र 22 को बंटेंगे

Mon, 19 Jan 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Now trainee teacher recruitment Appointment letters to 22
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। डायट में अभी तक फाइनल सूची नहीं बन पाई है। सूची में विलंब के चलते अब नियुक्ति पत्रों का वितरण 22 जनवरी को करने का निर्णय किया गया है। नियुक्तिपत्र न मिलने से सोमवार को अभ्यर्थी दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में लगभग 6000 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की जानी है। चौथे चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद शासन ने 19 जनवरी को सभी जिलों में नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश किया था लेकिन यहां सूची में विलंब के चलते यह तिथि 20 जनवरी करनी पड़ी। पुन: 19 जनवरी की शाम तक डायट सूची जारी नहीं कर पाया। सूत्रों की मानें तों अभी सूची जारी हो पाने में कम से कम दो दिन और लगेंगे। 20 जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरित करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज में तैयारियां की गई थीं। व्यवस्था के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी बुलाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज में बेरीकेडिंग आदि का कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया था लेकिन 19 जनवरी की शाम तक डायट द्वारा सूची जारी न होने कारण विभाग को तिथि फिर परिवर्तित करनी पड़ी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने बताया कि अब नियुक्ति पत्रों का वितरण 22 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

चौथी काउंसिलिंग से बिगड़ी व्यवस्था
डायट ने तीसरी काउंसिलिंग के बाद सूची लगभग तैयार कर ली थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई चौथी काउंसिलिंग में लगभग 40 हजार अभ्यर्थी फिर काउंसिलिंग के लिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवसाइट पर डाली जाएगी सूची
डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि सूची बनने के बाद एनआईसी और डायट की बेवसाइट पर डाली जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे लोग बेवसाइट पर सूची देखने के बाद ही अपना नियुक्ति पत्र लेने आएं।

नियुक्ति पत्र लेने उमड़े अभ्यर्थी  
20 जनवरी को नियुक्ति पत्र मिलने की सूचना पर प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी 19 जनवरी को ही जिले में आ गए। इससे शहर के कई होटल भर गए। 20 जनवरी को जब नियुक्ति पत्रों का वितरण नहीं शुरू हो पाया तो अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने लगे। नियुक्ति पत्र 22 को मिलने की जानकारी पर तमाम अभ्यर्थी लौट गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed