फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the target of 90 percent cross voting in the election

अब चुनाव में 90 फीसद पार मतदान का लक्ष्य

Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the target of 90 percent cross voting in the election
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में प्रशासन ने मतदान के लिए तय किए गए लक्ष्य में बदलाव किया है। खीरी में मतदाताओं के उत्साह व फीडबैक पर प्रशासन ने अब मतदान प्रतिशत का लक्ष्य 90 फीसदी से अधिक तय किया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्व में 80 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य लेकर पूरे जिले में जागरूकता मुहिम चलाई थी। इसी बीच जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, मतदाताओं, समाजसेवियों से उन्हें विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर मतदान प्रतिशत का लक्ष्य न्यूनतम 80 से बढ़ाकर 90 फीसदी पार करने के सुझाव प्राप्त हुए। डीएम ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी के मतदाताओं के उत्साह एवं फीडबैक के क्रम में अब विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 90 फीसद के पार मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन बेहतर रणनीति के साथ काम करेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि खीरी ने ठाना है अबकी बार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कराना है। टैग लाइन को फोकस करना है।
विज्ञापन

निगरानी समितियां घर-घर जाकर करेंगी जागरूक
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है और सभी लोगों को वोट जरूर देना चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि छोटे-छोटे कारणों से लोग वोट देने नहीं जाते। निगरानी समितियों सहित गांव स्तर पर काम करने वाले सभी कर्मियों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल प्लेटफॉर्म पर डीएम ने स्वयं संभाली कमान
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं कमान संभाली है। नागरिकों से विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संवाद कर रहे है। वह सोशल प्लेटफॉर्म पर चुनाव से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट स्वयं दे रहे हैं।

मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए गांव-गांव पहुंचेगा डीएम का पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले भर के ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, कोटेदार, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम सचिव को स्वयं पत्र भेज कर उनका अपेक्षित सहयोग मांगा है। सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता की दिशा में डीएम के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed