फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the soldiers not from lack of station Jujenge

अब सिपाहियों की कमी से नहीं जूझेंगे थाने 

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Now the soldiers not from lack of station Jujenge
स‌िपाही
अब सिपाहियों की कमी से नहीं जूझेंगे थाने 
विज्ञापन

एसपी ने सभी थानों पर भेजे 138 रिक्रूट
रिक्रूट थानों पर लेंगे व्यवहारिक प्रशिक्षण 

जिले के थानों पर अब फोर्स की कमी नहीं रहेगी। एसपी ने थानों पर कुल 138 रिक्रूटों को भेजा है। यह रिक्रूट थानों पर रहकर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 
जिले में सात कोतवाली, महिला थाना समेत 16 थाने हैं। थानों में नियत पदों के मुताबिक सिपाहियों के न होने से क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस वालों को काफी दिक्कत होती थीं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस लाइंस से सदर कोतवाली में 15, खीरी, फरधान, फूलबेहड़, ईसानगर, भीरा, मैलानी, हैदराबाद, मैगलगंज  को पांच-पांच, धौरहरा, गोला, पलिया, निघासन, मोहम्मदी, पसगवां को आठ-आठ, संपूर्णानगर, सिंगाही, मितौली को तीन-तीन, चंदनचौकी, गौरीफंटा, तिकुनियां, नीमगांव को चार-चार रिक्रूट भेजे हैं। इसके अलावा महिला थाने में एक महिला रिक्रूट, कोतवाली सदर, पसगवां में दो-दो, धौरहरा, गोला, भीरा, पलिया और मैगलगंज में एक-एक महिला रिक्रूट को भेजा है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने रिक्रूटों को बेहतर ढंग से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाने की हिदायत सभी थानेदारों को दी।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया के अनुसार 138 रिक्रूटों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए सभी थानों पर आवश्यकता के मुताबिक भेजा गया है। यह रिक्रूट पुलिसिंग के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed