{"_id":"6a15df4fa5b5b0c2e60bc20e","slug":"now-the-forest-will-be-monitored-by-bullet-and-scooter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176056-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब बुलेट और स्कूटी से होगी जंगल की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब बुलेट और स्कूटी से होगी जंगल की निगरानी
Tue, 26 May 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
पालियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गर्मियों में वन्यजीवों को राहत पहुंचाने के लिए वन विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत दुधवा मुख्यालय में वन विभाग की ओर से लखनऊ नंबर की चार बुलेट बाइक और चार स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं।
इन वाहनों को दुधवा नेशनल पार्क की अलग-अलग रेंजों में तैनात महिला और पुरुष कर्मचारियों को सौंप दिया गया है, ताकि जंगल में सुरक्षा और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि जंगल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ये वाहन काफी उपयोगी साबित होंगे। अब पुरुष कर्मचारी बुलेट बाइक से और महिला कर्मचारी स्कूटी से वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में बने सभी वाटर होल और जलस्रोतों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सभी वाटर होल को सोलर पंप के जरिये भरने का कार्य चल रहा है, ताकि भीषण गर्मी में वन्यजीवों को पानी की कमी न हो।