{"_id":"67952e87ca2ca666080aa797","slug":"now-stairs-will-be-built-on-the-southern-side-of-gokarna-tirtha-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-137941-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब गोकर्ण तीर्थ के दक्षिणी किनारे पर बनेंगी सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब गोकर्ण तीर्थ के दक्षिणी किनारे पर बनेंगी सीढ़ियां
विज्ञापन
गोकर्ण तीर्थ की सीढ़ियों का हो रहा निर्माण, लगाए जा रहे लाल पत्थर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगभग पूर्ण हो गई है। इसी के साथ निर्माण कार्य भी तेज हो गया है। कॉरिडोर निर्माण में गोकर्ण तीर्थ का स्वरूप भी परिवर्तित हो जाएगा। पहले यह अष्ट कोणीय था अब षटकोणीय हो जाएगा।
शिव मंदिर कॉरिडोर में ध्वस्तीकरण लगभग पूरी हो गई है। अब दक्षिणी किनारे पर सीढियां और महादेव धर्मशाला के स्थान पर यात्री शेड बनेगा। इसके साथ ही तीर्थ का स्वरूप बदलकर अष्ट कोणीय से षटकोणीय हो गया है। कार्यदायी संस्था के जेई विवेक वाजपेई और मैनेजर अमरेश प्रताप सिंह की देखरेख में कॉरिडोर की रिटेनिंग दीवार और गोकर्ण तीर्थ का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसमें तीर्थ की सीढ़ियों का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। इसपर लाल बलुआ पत्थर लगाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का प्रयास है कि महाशिवरात्रि से पूर्ण तीर्थ का कार्य पूर्ण हो जाए।
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में एक घर और डल्लूराम मंदिर का जर्जर आवासीय परिसर रह गया है। घर के ध्वस्तीकरण के लिए तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस चस्पा कर दिया गया है। घर खाली करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है।