फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now special emphasis on increasing the population of tigers in buffer zone

Lakhimpur Kheri News: अब बफरजोन में बाघों की आबादी बढ़ाने पर खास जोर

Thu, 03 Aug 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now special emphasis on increasing the population of tigers in buffer zone
बांकेगंज। दुधवा में 45 फीसदी बाघों की बढ़ोतरी से उत्साहित दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन अब बफरजोन में बाघों की आबादी बढ़ाने पर विशेष जोर देगा। इसके लिए बफरजोन की खाद्य शृंखला को और मजबूत करने की योजना है। इसके तहत बफर जोन के घास के मैदानों और जलाशयों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में वर्ष 2022 के अनुमानीकरण के मुताबिक 153 बाघ पाए गए हैं। बाघों की आबादी से यह बढ़ोतरी 45 फीसदी है। दुधवा टाइगर रिजर्व की अनुकूल आबोहवा यहां की पारिस्थितिकी और सुदृढ़ खाद्य शृंखला के चलते बाघों का कुनबा बढ़ा है। इसे संरक्षण और संवर्धन के कुशल प्रबंधन के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरजोन के अलावा बफरजोन की मैलानी, भीरा, पलिया, संपूर्णानगर रेंज में भी साल, सागौन के घने जंगल हैं। यहां हिरन की विभिन्न प्रजातियों के अलावा जंगली सुअर और नीलगाय भी बहुतायत में पाए जाते हैं, जो बाघों का पसंदीदा भोजन है। बफरजोन के आसपास खेतों में विचरण करने वाले छुट्टा जानवरों के रूप में भी बाघों को पर्याप्त भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज के जंगल बाघों के लिए कोरजोन से भी बेहतर प्राकृतवास है। इन जंगलों में बड़े-बड़े ग्रासलैंड, उल्ल नदी, बरौंछा नाला और खीरी ब्रांच नहर के रूप में अच्छे वेटलैंड भी हैं। अब दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन बफरजोन की खाद्य शृंखला को और अधिक मजबूत करने के लिए यहां के ग्रासलैंड और वेटलैंड का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करेगा। ताकि यहां बाघों की आबादी में और अधिक बढ़ोतरी हो सके।

मानव-बाघ संघर्ष रोकना होगी बड़ी चुनौती
बाघों के संरक्षण और संवर्धन के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन के सामने मानव-बाघ संघर्ष की घटनाओं को रोकना बड़ी चुनौती होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बफरजोन में बाघों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने होंगे। ताकि इनके जंगल से बाहर निकलने पर इन्हें शिकारियों से बचाया जा सके। यह भी प्रयास करना होगा कि बाघ जंगल में ही सीमित रहें। जिससे मानव-बाघ संघर्ष की घटनाओं में कमी आ सके।


बफरजोन में बाघों के भोजन के रूप में यह जानवर हैं मौजूद
पाढ़ा- 100
वनरोज- 2000
चीतल- 200
बारासिंगा- 210
काकड़-50
जंगली सुअर-2000
वन गाय- 1500

बफरजोन दुधवा टाइगर रिजर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बफरजोन की चार रेंज बाघों के लिए अनुकूल हैं। बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए अब बफरजोन के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां की खाद्य शृंखला को और अधिक मजबूत करने का प्रयास होगा।
- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed