{"_id":"6786b023f9089c41920e6ec4","slug":"now-schools-from-1-to-12-will-open-from-1030-am-to-3-pm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-137207-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब 10.30 बजे से तीन बजे तक खुलेंगे एक से 12 तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब 10.30 बजे से तीन बजे तक खुलेंगे एक से 12 तक के स्कूल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार बढ़ती जा रही सर्दी को लेकर डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
अग्रिम आदेशों तक कक्षा एक से लेकर 12 तक सभी स्कूल अब सुबह 10.30 बजे से लेकर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। सर्दी के मौसम में नरमी आने पर समय पहले की तरह कर दिया जाएगा।
डीआईओएस ने बताया कि तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों को होती हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तित किया गया है। जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं, वहां पर छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय से पूर्व बुलाने की छूट होगी। संवाद