फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now roadways bus will be available from Lakhimpur to Barabanki

Lakhimpur Kheri News: अब लखीमपुर से बाराबंकी के लिए मिलेगी रोडवेज बस

Fri, 20 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now roadways bus will be available from Lakhimpur to Barabanki
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से बाराबंकी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखीमपुर डिपो ने बाराबंकी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह नौ बजे लखीमपुर बस स्टॉप से रवाना होगी और सीतापुर व लखनऊ होते हुए बाराबंकी पहुंचती है।
विज्ञापन

अब तक लखीमपुर से बाराबंकी के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को बीच-बीच में वाहन बदलकर सफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। जिले में बड़ी संख्या में बाराबंकी के लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए रहते हैं, वहीं बाराबंकी में भी लखीमपुर के लोग रोजगार और कारोबार से जुड़े हैं। सीधे साधन के अभाव में उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लखीमपुर डिपो के प्रभारी एआरएम सहदेव सिंह ने बताया कि बस रोजाना सुबह नौ बजे डिपो से रवाना होती है और निर्धारित मार्ग से होकर बाराबंकी तक जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed